होली खेलकर नदी में नहाने गए SBI कैशियर की डूबने से मौत, 2 को बचाया गया
सुकमा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. होली का जश्न मनाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के तीन कर्मचारी सबरी नदी में स्नान करने पहुंचे थे, तभी वे अचानक गहरे पानी में फंस गए. इस हादसे में बैंक के कैशियर की डूबने से जान चली गई.