Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश आज सुबह 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, बिन ‘सुशासन बाबू’ कैसे चलेगी बिहार सरकार?

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में नई पटकथा लिखी जा रही है। सीएम नीतीश कुमार आज सुबह 11.30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने सभी नेताओं को इस मौके पर मौजूद रहने को कहा है। नीतीश के नामांकन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।