मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च की रात भारत और इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें ‘करो या मरो’ की स्थिति में होंगी.यह मुकाबला केवल कौशल का नहीं, साहस और संतुलन का भी है. जो टीम दबाव में अपने सर्वश्रेष्ठ के करीब पहुंचेगी, वही फाइनल का टिकट हासिल करेगी. मुंबई की रात गवाह बनेगी- कौन रचेगा नई गाथा?