पुरी जगन्नाथ मंदिर का रहस्यमय रिवाज... आज 4 घंटे तक बंद रहेंगे कपाट

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर आज 5 मार्च को 'बनकलगी' नाम के एक खास रिवाज के लिए चार घंटे के लिए बंद रहेगा. मंदिर के अंदर दर्शन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक रोक दिए जाएंगे. बनकलगी एक सीक्रेट और खास रिवाज है, जिसे श्रीमुख श्रृंगार भी कहा जाता है.