होली पर रंग डालने को लेकर बाराबंकी में बवाल... लाठी-डंडे से हमले में 11 घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के एक गांव में होली के दौरान रंग खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प होने लगी. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला हुआ, जिसमें 11 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.