'घर में लाश पड़ी है...', कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटकर पुलिस को मिलाया फोन

गोरखपुर में अवैध संबंध के शक में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने अपने बेटे को भी मारने की कोशिश की और उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा. हालांकि, बेटा किसी तरह जान बचाकर घर से भाग निकला और अपने नाना के पास पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी.