दिल्ली के रिठाला में भीषण आग... 50 से ज्यादा झोपड़ियां राख, एक लड़की लापता

राजधानी नई दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. दमकल की 16 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना के बाद एक लड़की के लापता होने की सूचना है, जिसकी तलाश जारी है.