Bihar Politics: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। इस पर जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि हम रोएं नहीं तो क्या करें? हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लाठीचार्ज और लात-घूंसे सहे। 2025 में हमने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगें। अगर वह मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो बिहार के लोग कहां जाएंगे?