वसूली का गजब जुगाड़... महिला टॉयलेट में CCTV, स्कैन कर लेते थे फास्टैग

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि बालैनी टोल प्लाजा के पास बने महिला टॉयलेट में CCTV कैमरा लगाकर वाहनों के FASTag स्कैन किए जा रहे थे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैमरा हटवाया. इसी के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है.