नानी ने 4 साल के नाती पर फेंका उबलता पानी, रंग लगाने से भड़की तो उलट दी बाल्टी

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी इलाके में होली के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. रंग लगाने की कोशिश से नाराज होकर एक नानी ने अपने चार साल के नाती पर बाल्टी भर गरम पानी फेंक दिया, जिससे मासूम बुरी तरह झुलस गया. बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.