विशाखापट्टनम... श्रीलंका... दो डिस्ट्रायर जहाज... तो यूएस मेड सबमरीन... दो घात... दो तबाही... दो हमले... सौ-सौ मौतें... 55 साल के अंतर से हुई दो घटनाओं में बहुत से कीवर्ड कॉमन है, जो समुद्री जंग के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेंगे. 4 मार्च को ईरानी जहाज IRIS डेना शिकार हुआ है, 4 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सबमरीन PNS गाजी (अमेरिकन मेड) तबाह हुई थी.