US Iran War: भारत में लीं सेल्फी, की शॉपिंग… और फिर समंदर में मिली दर्दनाक मौत! जानें खौफनाक इनसाइड स्टोरी

US Navy Submarine : भारत के विशाखापत्तनम में ‘मिलन-2026’ (Milan 2026) नौसैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने आए ईरानी नौसैनिकों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा। भारत की सड़कों पर सेल्फी लेते, पर्यटन स्थलों का सैर-सपाटा करते और जमकर शॉपिंग करते इन जवानों की तस्वीरें कुछ ही दिन पहले तक खुशियों से भरी थीं। लेकिन, जैसे ही उनका सबसे आधुनिक युद्धपोत ‘आईआरआईएस देना’ ( Iran Warship IRIS Dena) भारत से अपने देश ईरान के लिए रवाना हुआ, हिंद महासागर में खौफनाक मौत उनका इंतजार कर रही थी। एक अमेरिकी पनडुब्बी (Submarine) ने इस जहाज पर ऐसा अचूक टॉरपीडो दागा (US Torpedo Attack) कि यह पोत पल भर में समंदर की अथाह गहराइयों में समा गया। इस विनाशकारी और अचानक हुए हमले में 87 ईरानी नौसैनिकों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 32 जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया है।