Rajat Sharma's Blog | नीतीश का दिल्ली जाना: ‘तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय’

मेरा मानना है, नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के वो जादूगर हैं, जो हर बार अपने खेल से चौंकाते हैं। ये सही है कि उनका स्वास्थ्य ऐसा नहीं है कि बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी ज्यादा समय तक संभाल पाएं लेकिन ये भी सही है कि बिहार में मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग नीतीश कुमार के साथ है।