T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इतिहास इस मैदान पर भारत के लिए खास नहीं रहा है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और घरेलू हालात टीम इंडिया को बढ़त देते हैं. दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अस्थिर दिखी हैं, ऐसे में सेमीफाइनल में असली परीक्षा दबाव झेलने की होगी.