डोंबिवली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मदद करने के बहाने एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली और अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.