हरियाणा के झज्जर में वकील देवराज की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने केस के बहाने फोन कर उन्हें बुलाया और छारा चुंगी के पास वारदात को अंजाम दिया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रोहतक पीजीआई पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई.