तेज रफ्तार टेंपो पलटा और सवारियां हवा में उड़ीं... अलवर हादसे का खौफनाक Video

अलवर-बहरोड़ हाईवे पर जिंदोली गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में टेंपो में बैठी सवारियां हाईवे पर जा गिरीं और कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया. हादसे का पूरा मंजर पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.