होली खेलते-खेलते खत्म हो गया रंग, लड़कों ने Blinkit से किया ऑर्डर, डिलीवरी बॉय संग यूं की मस्ती

होली में हंगामा होना जरुरी है. खासकर लड़कों के लिए तो होली यानी फुल मस्ती. इस बार भी सोशल मीडिया पर होली की मस्ती के कई वीडियो शेयर किये गए. इसमें से एक लड़कों की टोली द्वारा ब्लिंकइट डिलीवरी ब्वॉय के साथ की गई मस्ती का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लड़कों ने होली खेलने के दौरान ही ब्लिंकइट से सामान मंगवाया था. डिलीवरी ब्वॉय के आने पर उन्होंने उसे भी अपनी मस्ती में शामिल कर दिया. मौजमस्ती से भरा ये वीडियो वायरल हो रहा है.