बागपत जिले में होली के जश्न के बीच एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि चिकन को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कुछ युवकों ने मिलकर अमृत शर्मा पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. दिल, पेट और कमर पर पांच वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.