'ड्रोन रोकने...', जेलेंस्की ने ईरानी हमलों से बचने के लिए अरब देशों को दिया ऑफर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अरब देशों को ईरान के हमलों से बचाने में मदद का ऑफर दिया है. यूक्रेन को ईरानी शाहेद ड्रोन से निपटने में कुशलता हासिल है और वह इस विशेषज्ञता का इस्तेमाल अन्य देशों की रक्षा के लिए करना चाहता है. जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि वे उन देशों की सहायता करना चाहते हैं जो रूस के खिलाफ युद्ध में उनके साथ खड़े हैं.