सोशल मीडिया पर भाभी जी के गदर डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम प्रियंका कुमारी है, जिन्होंने पवन सिंह के भोजपुरी गाने 'कमरिया मोर चाकर ना (Kamariya Mor Chakar Na)' पर खूब लटके-झटके दिखाए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही यह गाना शुरू होता है, प्रियंका स्टेज पर पहुंच जाती हैं और साड़ी में नाचने लगती हैं. आस-पास खड़े लोग उनके डांस को देखते रह जाते हैं. ऐसा लगता है कि यह वीडियो किसी शादी समारोह का है.