अपने प्रेमी संग रह रही पत्नी संग पति ने खेली खूनी होली

शाहजहांपुर में एक पत‍ि ने प्रेमी के साथ रह रही अपनी पत्नी आरती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान महिला का प्रेमी भी बीच-बचाव में घायल हो गया, जबकि आरोपी पति भी घायल अवस्था में मिला. घटना के बाद महिला का शव मकान के बाहर दीवार के पास खून से लथपथ पड़ा मिला. उसके पास प्रेमी बैठा रो रहा था और वहीं पास में पति भी घायल हालत में पड़ा था. सुबह जब लोग होली खेलने के लिए बाहर निकले तो यह नजारा देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.