प्रेमिका की हत्या कर जंगल में छिपाया शव, 15 दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती में 15 दिन से लापता 25 वर्षीय महिला किसान नेता आंचल मिश्रा का कंकाल मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल से बरामद हुआ. पुलिस जांच में प्रेमी सूरज वर्मा पर हत्या का आरोप सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस के अनुसार ब्लैकमेल और पैसों की मांग को लेकर विवाद के बाद वारदात हुई.