'दुनिया में तेल-गैस की कमी नहीं...', मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बयान

मध्य पूर्व में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर आशंकाओं के बीच सरकार ने कहा है कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है. कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और स्टॉक रोजाना भरा जा रहा है. भारत वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं से लगातार संपर्क में है और दिन में दो बार ऊर्जा स्थिति की समीक्षा कर रहा है.