Video: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दुकानदार हवा में उछलकर 20 फीट दूर गिरा

जयपुर के बगरू इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संडे मार्केट में तेज रफ्तार कार ने डेयरी बूथ संचालक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से दुकानदार करीब 20 फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कार सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने कार जब्त कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है.