युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जानें मामला

झांसी से एक दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी के अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाने से आहत एक युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक का शव होली के दिन घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.