बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में मेला देखने गई एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो युवकों ने युवती का अपहरण कर कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में दो अन्य आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.