घूंघट ओढ़ तैयार हुई 'नन्ही दुल्हन', मायके से यूं ली विदाई, क्यूट नौटंकी देख हंस पड़े लोग

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का क्यूट वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर @hritvi.ki.duniya नाम से बने अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया. वीडियो में बच्ची को दुल्हन के गेट अप में अपनी विदाई की एक्टिंग करते देखा गया. बच्ची पहले अपने दादा दादी के गले लगी और उसके बाद पैर छुए. इसके बाद अपने बड़े भाई और मम्मी पापा के साथ भी ऐसा ही किया. इस क्यूट वीडियो को देख लोगों की हंसी छूट गई. आप भी देखिये ये क्यूट नौटंकी...