Milk Based Bioplastic: दुनियाभर में बढ़ते प्लास्टिक कचरे और उससे होने वाले पर्यावरण-स्वास्थ्य के नुकसान को देखते हुए वैज्ञानिक अब सुरक्षित विकल्प खोजने में जुटे हैं। ऑस्ट्रेलिया की फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दूध के प्रोटीन से एक नया बायोप्लास्टिक तैयार किया है। यह सामग्री सामान्य प्लास्टिक की तरह उपयोगी होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए अधिक सुरक्षित है। शोधकर्ताओं ने वैज्ञानिकों ने दूध के प्रोटीन केसीन से बनने वाले कैल्शियम केसिनेट का उपयोग करके एक पतली और लचीली फिल्म तैयार की। इसे संशोधित स्टार्च और बेंटोनाइट नैनोक्ले के साथ मिलाया गया। इसके बाद इसे मजबूत और लचीला बनाने के लिए ग्लिसरॉल और पॉलीविनाइल अल्कोहल भी मिलाया गया।