नेपाल चुनाव: रुझानों में बालेन शाह की लहर, दिग्गजों की पार्टियां पिछड़ीं

नेपाल के आम चुनाव में शुरुआती रुझानों ने सियासी तस्वीर बदलने के संकेत दिए हैं. बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी शुरुआती बढ़त के साथ पारंपरिक दलों को चुनौती देती दिख रही है. करीब 60% मतदान के बीच केपी शर्मा ओली और गगन थापा जैसे दिग्गज भी मैदान में हैं. भ्रष्टाचार और सिस्टम बदलाव चुनाव के बड़े मुद्दे थे.