आरिफ मोहम्मद की जगह लेंगे सैयद अता हसनैन, जानें- बिहार के नए राज्यपाल कौन

राष्ट्रपति के आदेश के बाद देश के 9 प्रदेशों में राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर बदल दिए गए हैं. इसी क्रम में पूर्व सैन्य अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. करीब चार दशक तक सेना में सेवा दे चुके हसनैन जम्मू-कश्मीर में काउंटर-टेरर ऑपरेशनों और ‘हार्ट्स एंड माइंड्स’ रणनीति के लिए जाने जाते हैं.