हमारे सैटेलाइट्स को ‘बॉडीगार्ड’ देने की तैयारियाँ तेज़, इस साल की पहली छमाही में ‘टेस्ट सैटेलाइट’ होगा लॉन्च

सुरक्षा एजेंसियों और निजी स्टार्टअप्स के सहयोग से भारत ‘बॉडीगार्ड सैटेलाइट्स’ विकसित कर रहा है, जो अंतरिक्ष में हमारे महत्वपूर्ण उपग्रहों के इर्द-गिर्द एक अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाएंगे। इस साल की पहली छमाही में पहला ‘टेस्ट सैटेलाइट’ लॉन्च करने की तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें ‘इसरो’ के साथ-साथ निजी स्टार्टअप्स को मुख्य भूमिका दी गई है और अब सरकार इन कंपनियों के साथ बातचीत के अग्रिम चरण में है। एक बार तकनीक सफल होने के बाद सरकार खुद इस कमान को संभालेगी और बड़े पैमाने पर इन रक्षात्मक उपग्रहों का निर्माण करेगी।