शव यात्रा पर टूटा मधुमक्खियों का कहर, शव छोड़कर खेतों में भागे रिश्तेदार

यूपी के उन्नाव में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया. शव लेकर खेत पहुंचे 50 से 60 लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे और शव वहीं छूट गया. हमले में करीब दो दर्जन ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में स्थिति सामान्य होने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया.