मासूम बच्चे ने निगल लिया पेन का कैप, डॉक्टरों ने सूझबूझ से बचाई जान

मंचेरियल जिले के नासपुर इलाके में खेलते समय एक बच्चे ने गलती से पेन का कैप निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन तुरंत उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी प्रक्रिया के जरिए कैप को निकालकर बच्चे की जान बचा ली. फिलहाल बच्चा सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में है.