भारत ने भी बना लिया ईरान के शाहेद ड्रोन से ज्यादा खतरनाक हथियार

भारत ने भी ईरान के शाहेद ड्रोन जैसा हथियार बना लिया है. इसका नाम है शेषनाग-150. बेंगलुरु की न्यूस्पेस रिसर्च टेक्नोलॉजीज द्वारा बनाया गया यह ड्रोन 1000+ किमी रेंज, 5+ घंटे उड़ान, 25-40 किग्रा वॉरहेड और स्वार्म अटैक क्षमता रखता है. GPS-डिनाइड विजुअल नेविगेशन और मदर-कोड से लैस, यह सस्ते ड्रोनों से दुश्मन की एयर डिफेंस को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.