कश्मीर में आतंकियों के लिए यमराज रहे जनरल सैयद अता हसनैन कौन है? अब बनेंगे बिहार के राज्यपाल
जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के एक टॉप अफसर, रणनीतिकार, विद्वान और लेखक के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी के 40 साल भारतीय फौज को दिए हैं. खासकर जम्मू-कश्मीर में उन्होंने काफी साल फोर्स का नेतृत्व किया है.