आजकल सोशल मीडिया पर देसी डांस वीडियो की बाढ़ आई हुई है, जहां लोग अपने हुनर से रातों-रात स्टार बन रहे हैं. हाल ही में एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और 'छम्मक छल्लो' गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में भाभी अपनी पीठ दिखाकर डांस शुरू करती हैं और फिर घूमकर अपनी मनमोहक मुस्कान और बेहतरीन स्टेप्स से सबका दिल जीत लेती हैं. उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन इतने सटीक हैं कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. साड़ी में उनका यह ग्रेसफुल अंदाज और कॉन्फिडेंस सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की झड़ी लग गई है.