दमोह जिले के समन्ना गांव में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग स्तब्ध हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.