100 साल के हुए देश के पहले बैच के IPS... पुलिस अफसरों को दिया खास मंत्र

मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास का एक जीवित अध्याय, DGP हरिवल्लभ मोहनलाल जोशी, अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे कर चुके हैं. 1948 के पहले IPS बैच के सदस्य के रूप में उनका सफर केवल एक करियर नहीं, बल्कि भारतीय पुलिस सेवा के गौरव और अनुशासन का प्रतीक है.