कॉलेज वाली लव स्टोरी और साजिश... मैरिड गर्लफ्रेंड ने कर दी प्रेमी की हत्या

नागपुर में कॉलेज के दिनों की एक लव स्टोरी ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि होली का त्योहार खून से रंग गया. पुणे से अपने गांव लौटा युवक अपनी पुरानी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह मुलाकात एक साजिश का हिस्सा है. रास्ते में मैरिड गर्लफ्रेंड ने पहले से छिपाकर रखा चाकू निकाला और प्रेमी पर वार कर दिए, तभी पीछे से पहुंचे पति ने भी हमला कर दिया. कुछ ही मिनटों में कॉलेज का प्यार हत्या की वारदात में बदल गया.