खालीपन की इंतहा! शख्स ने गिनी मैगी के पैकेट की एक-एक नूडल, बताया कितनी होती हैं अंदर!

लोग कितने खाली हो सकते हैं, इसका सबूत एक इंस्टाग्राम यूजर ने दिया है. इंस्टाग्राम अकाउंट @ondw.ay पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स मैगी के अंदर नूडल की संख्या गिन रहा है. उसने पहले नूडल को उबाला फिर उसके बाद सीधे रख-रखकर बताया कि अंदर कितने टुकड़े हैं. ये देखकर लोगों को बहुत हैरानी हुई और लोग उसे खाली और बेरोजगार बताने लगे. इस वीडियो को 73 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)