मार्केट में 'कच्चा बादाम' पर नाचने लगी लड़की, रुक गया झाड़ू बेचने वाला शख्स, लगा टकटकी बांधकर देखने!

इंस्टाग्राम पर अक्सर डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बीच मार्केट में डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो में वो कच्चा बादाम गाने पर नाच रही है जो कुछ साल पहले बहुत लोकप्रिय हुआ था और उसपर काफी लड़कियों ने रील्स बनाई थीं. वायरल वीडियो में नाचने वाली लड़की का नाम श्रेया रॉय @ shreyaroy_official_ है जो डांस वीडियोज पोस्ट कर के फेमस हुई हैं. वो अक्सर ऐसे ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में नाचती दिख जाती हैं. इस वीडियो में एक जाले झाड़ने वाले झाड़ू बेच रहा शख्स लड़की के बगल में खड़ा हो जाता है और टकटकी बांधकर उसे देखने लगता है. इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)