वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल जब इंग्लैंड को जीतने के लिए 18 गेंदों में 45 रन चाहिए थे... तब जसप्रीत बुमराह ने अपने डेथ ओवर के जादू से मैच का रुख पलट दिया. दरअसल,18वां ओवर इंग्लैंड के लिए बुरे सपने जैसा साबित हुआ. बुमराह ने अपने डेथ ओवर की मास्टरी से सैम करन और जैकब बेथेल को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया. सिर्फ 6 रन बने, कोई विकेट नहीं गिरा, लेकिन इंग्लैंड की योजना पूरी तरह विफल हो गई.