मौत को मात देकर लौटे सलीम वास्तिक, डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है हालत

लोनी में जानलेवा हमले का शिकार हुए टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक की सेहत में सुधार हो रहा है. सोशल मीडिया पर उनके होश में आने का वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली है. वहीं, उन पर हमला करने वाले दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया है.