US-Israel Iran War: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके चलते मिडिल ईस्ट में भी तनाव भी बहुत अधिक बढ़ गया है। आज इस जंग का सातवां दिन है और अब भी इन देशों के बीच हमले जारी है। इसी बीच भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। रक्षा मंत्री ने मिडिल ईस्ट के हालातों को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि यह हालात अभी और कठिन हो सकते है।