Iran Israel US military conflict: ईरान का अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ता तनाव अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इन परिस्थितियों के बीच, जहां अमेरिका ने भारत को रूसी तेल की खरीद पर 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है, वहीं ईरान के उप-विदेश मंत्री सईद सईद खातिबजादेह (Saeed Khatibzadeh) ने ‘रायसीना डायलॉग’ (Raisina Dialogue) में एक महत्वपूर्ण बयान दिया है।