सर्दी (Winter) की विदाई हो चुकी है और देश में गर्मी (Summer) ने दस्तक दे दी है। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है और कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला भी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन कई राज्यों में अब बढ़ता तापमान सताने लगा है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 7, 8 और 9 मार्च को कई राज्यों में हीटवेव जैसी स्थिति का अलर्ट (Heatwave Alert) जारी किया है, जिससे आसमान से ‘आग’ बरसेगी।