देश को इस आदमी का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिसने अजीब एक्शन वाले लड़के को 'बुमराह' बना दिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेड़े स्टेडियम पर जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारत को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई. लेकिन बुमराह की इस सफलता के पीछे अहमदाबाद के उनके बचपन के कोच किशोर त्रिवेदी की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने 16 साल की उम्र में ही उनके अनोखे एक्शन में भविष्य के महान गेंदबाज की झलक देख ली थी.