असम के करबी आंगलोंग जिले में सुखोई Su-30 फाइटर जेट के क्रैश होने से 28 वर्षीय युवा पायलट की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. देश सेवा का सपना लेकर वायुसेना में शामिल हुए पूर्वेश महज चार साल के करियर में हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए. बेटे के जाने का गम झेल रहे पिता ने कहा कि वह देश के प्रति बेहद समर्पित था और भारतीय वायुसेना की वर्दी पहनने पर उसे गर्व होता था.