जेल से छूटे आरोपी ने हत्या कर पीया खून

मध्यप्रदेश के दमोह की घटना ने सबको हैरान कर दिया है, जहां एक आरोपी जो 14 साल जेल में था और 2 साल पहले बाहर आया, उसने एक लड़के की हत्या कर उसके खून को पिया और मांस खाया. इस शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के कारण जेल में समय बिताया था. ग्रामीणों की सतर्कता के चलते आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.